दुनिया भर में हो रहे नस्ल विरोधी हमलों पर:-
इस रंग बिरंगी दुनिया में देखो कितना फैला है रंगभेद
हमारे यहां हरा केसरिया तो तुम्हारे यहाँ काला सफ़ेद
कहने को तो दिल में बसें हैं पर जाने क्या मज़बूरी है,
ऊपर-ऊपर साथ हमारे और भीतर है कितने मतभेद
सब धर्मों का सार यही यूँ प्रेम भाव से हम साथ रहें,
जितना पास है उसमे खुश हों,करें ना कोई उसमें खेद
गर इतनी सी बात ना समझे फिर अनपढ़ ही कहलाओगे
फिर चाहे पढ़ो कुरान,बाइबिल या फिर कितने ही वेद।।
कमल ०४/०६/२०२० ०३:२४

No comments:
Post a Comment