Thursday, December 22, 2016

गरीबों का विकास.......


गरीबों का विकास....... 


सरकार ने ऐलान किया की गाँव को शहर से रेलमार्ग द्वारा जोड़ा जाएगा खबर सुनकर गाँव मे खुशी की लहर दौड़ गयी लोग सरकार की जय जयकार करने लग गए कुछ लोगों ने इसका विरोध किया मगर संख्या मे कम होने की वज़ह से उनकी बात अनसुनी ही कर दी गयी, रेलमार्ग का कार्य ज़ोर शोर से शुरू हुआ और पटरी बिछाने के शुरुवात होते ही सबसे पहले गाज शहर को गाँव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गिरी, पटरी उसी राह पर जो बिछाई जानी थी, सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से गाँव से शहर को जाने वाली एक मात्र बस भी बंद हो गयी परेशानी तो हो रही थी मगर विकास की खातिर लोग कुछ भी सहने को राज़ी हो गए 
अमीर हो या गरीब सभी एक ही कतार मे आ गए थे जिसे भी शहर जाना होता था पैदल ही जाना पड़ता था गाँव से शहर जाकर काम करने वालों का बुरा हाल था मगर सब दुख उस आने वाले सुख के सामने कुछ नहीं जान पड़ता था जो ट्रेन के चल जाने पर आता ।
आखिर वो दिन आ ही गया जब शहर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गयी इधर गाँव वाले भी उत्सुकता से ट्रेन की बाट जोह रहे थे तभी दूर से ट्रेन के हार्न ने गाँव वालों मे जोश भर दिया और लोग एक साथ सरकार के समर्थन मे जयघोष करने लग गए ट्रेन देखते ही विरोधियों के मुँह भी लटक से गए थे, हालांकि ट्रेन अभी भी दूर थी और तेज़ी से आती जा रही थी लोग हर्षोल्लास के साथ इंतज़ार कर रहे थे की तभी ट्रेन एक लंबे हार्न के साथ धड़धाड़ते हुए गाँव से निकाल गयी लोगों को कुछ समझ नहीं आया सोंचा अभी ट्रायल चल रहा होगा इसलिए वापसी का इंतज़ार करने लगे कुछ देर बाद दूसरी तरफ से ट्रेन आती हुई दिखाई दी लोग फिर आशा के साथ उसे निहारने लगे मगर और इस बार गाँव वालों को चिढ़ाते हुए दुगनी रफ्तार से निकाल गई बेचारे थक हार कर घर चले गए। 
शाम को टेलिविजन के माध्यम से मालूम पड़ा की आज सरकार की बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन का सफल ट्रायल कर लिया गया है और ये ट्रेन आने वाली 10 तारीख से फलां शहर से फलां शहर तक का सफर बिना रुके मात्र 2 घंटे मे तय करेगी ऐलान सुनकर कार्यकर्ता लोग जयजयकार करने लगे खबरिया चैनल सरकार की महिमा का गुड्गान करने लगे उधर बेचारे गाँव के कानों मे अभी भी ट्रेन के हार्न की आवाज का ही शोर था और मानो कह रहा You stupid people can’t understand about Development………..


© गुरु जी 

22/12/2016 01:01

No comments: