डिजिटल इंडिया........
कल "डिजिटल इंडिया" पर एक चर्चा का आयोजन था विशेषज्ञों के साथ साथ जनता भी थी। सभी डिजिटल इंडिया के फायदे गिनाने मे लगे हुए थे कि तभी जनता से किसी ने पूछा- "कि क्या इंडिया के डिजिटल हो जाने से हम ऑनलाइन कन्फर्म "तत्काल टिकट" सफलतापूर्वक बुक कर पायेंगे।"
प्रश्न सुनकर सभागार मे सन्नाटा छा गया फिर कुछ देर बाद ही भारत माता की जय और बन्दे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हो गई ।

कार्यक्रम भले ही समाप्त हो गया था मगर अब भी बार बार मेरे मन मे यही ख्याल आ रहा था कि-
प्रश्न भले बेतुका था मगर आम आदमी के लिए तो बुनियादी ही है आखिर हर रोज की धक्का मुक्की तो उसे ही सहनी पड़ती है।
:-कमल वर्मा