आजकल सारे उत्तर प्रदेश में नवजवानों का बस एक ही सपना है की किसी तरह से मुलायम चाचा की सरकार आ जाये और हो भी क्यों न चाचा ने इतने लुभावने वादे जो किये हैं .......
उन्ही वादों के साथ प्रस्तुत है नेता जी की इन वादों के पीछे छुपे इरादे -
* दसवीं और बारहवीं पास करने वालों को टेबलेट कंप्यूटर और लैपटॉप दिया जायेगा - आखिर खि(सि)ब्बल का कबाड़ (आकाश) कब काम आयेगा l
*६५ साल से ज्यादा की उम्र के किसानों को पेंसन दी जाएगी-उसे परेशान कर कर के ६५ साल के पहले ही आत्हत्या करने पर मजबूर कर देंगे l
*किसानो को मुफ्त बिजली दी जाएगी - ताकि बेचारे किसान आत्महत्या के लिए कोई और विकल्प न चुने l
*लखनऊ दिल्ली एक्सप्रेस वे- क्या सिर्फ माया जी को ही एक्सप्रेस वे बनवाकर पैसे कमाना आता है l
*गैर सरकारी अभियांत्रिकी संस्थानों में गरीब छात्रों को फीस माफ़ी- फीस छात्रों से नहीं उनके घरवालों से वसूली जाएगी l
*आलू और दूसरी सब्जियों का निर्यात- ताकि हमारी सरकार में आलू के दाम पेट्रोल के बराबर हो जाएँ l
* २० से २२ घंटे की बिजली उपलब्धता (गाँव और दूर दराज़ के क्षेत्रों में )- जैसे नॉएडा गाँव, लखनऊ गाँव l
*हिरासत में लिए गए निर्दोष को रिहा करना- ये तो बहुत जरुरी है क्यों की सबसे ज्यादा निर्दोष तो मेरे ही राज में फसाए जाते हैं l
*छात्र संघ चुनाव करना- ताकि फ्री फंड में भीड़ और उपद्रविओं का जुगाड़ किया जा सके l
No comments:
Post a Comment