होली का हुडदंग
डॉक्टर की नसीहत से बस तेरा भला हो जायेगा ,की
रोज़ पव्वा पी लिया तो पलिया हो जायेगा ll
मगर हम नहीं वो जो इस झांसे में आ जायेंगे
पव्वा छोड़ कर पट्ठा फिर खम्भे का हो जायेगा ll
अभी रंग लगवा लो भौजी वरना तब पछताओगी
मयकशी और रंग का जब दुगुना नशा हो जायेगा ll
अपनी ऐसी हालत देखकर लाला बोले भौजाई से
घर के बहार मत जाना कोई हादसा हो जायेगा ll
हुडदंगियों के बीच तू ना शीला बनने की सोंच
बस दूर से देख ले सबका भला हो जायेगा ll
इस सूरत पे ना जाना ऐसा कहा कल लड़कियों ने
आज का ये सीधा साधा कल बेवडा हो जायेगा ll
हर कोई आदत से इसकी वाकिफ है अच्छी तरह
एक बार पीने बैठा तो कल का सबेरा हो जायेगा ll
ये रात की कमाए है इन्हें यूँ ना जाया कीजिये
इन खाली बोतलों से एक मीनार खड़ा हो जायेगा ll
अब रोक लो पीना वरना होगी ताज पे दावेदारी
ज्यादा पी लिया तो हर एक शाहजहाँ हो जायेगा ll
मैं चंद बोतल लेकर इस भरोसे पर चला था
बेवड़े आपसे मिलते रहेंगे और कारवां हो जायेगा ll
कमल वर्मा "तनहा"
9 comments:
kya baat hai sir ji...
aap ko holi bahut bahut mubarak ho...
dhanyawaad tumko bhi holi mubarak ho.
sir ji lajwab hai.....happy holi
gud bhai kya baat hai lage raho n happy holi
Prateek and Moon thakns to all
and Happy holi to aal of you
nice
mast hai sir ji...i m a fan of urs sir ji ...bahut accha lagta hai jab aapki kavita padhta hoon...wishing u a a very very colourful holi.....
Sahil thanks aur tumko bhi holi ki dheeron shubhkaamnayen......
Sir ji bahut aache.............
Post a Comment